अजब सवाल
लड़कियों को कैसे लड़के पसंद होते हैं ?
यह सवाल हमें भेजा है महाराष्ट्र के शोलापुर से सचिन नवगिरे ने।
गजब जवाब
अरे लल्लू, इस सवाल का जवाब आज तक कोई नहीं दे पाया।
कबीर सुल्तान, दिल्ली
जिसके पास गाड़ी हो, पैसा हो, प्रॉपर्टी हो, शक्ल-सूरत हो, सेंस ऑफ ह्यूमर हो, कपड़े पहनने का सलीका हो, तमीज-तहजीब हो, कोई ऐब न हो, लड़की के सारे नखरे उठाए, दूसरी लड़कियों की तरफ न देखे, कभी इंतजार न कराए...आदि। लेकिन ऐसा लड़का असल में होता ही नहीं है।
शिवकुमार चतुर्वेदी, आगरा
जाहिर सी बात है, लड़कियों जैसे तो कतई नहीं।
स्वाति शर्मा, मेरठ

लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ