Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Take a tour | Family Filter: On
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

एक और रेप, फूफा व बुआ गिरफ्तार

मां-पिता की गैरमौजूदगी में सगे फूफा ने पत्नी की मदद से 20 साल की लड़की को नशीली चीज खिलाकर उसके साथ रेप किया। लड़की जब कई महीने की गर्भवती हो गई तब उसके माता-पिता को असलियत का पता चला। लड़की ने सीमापुरी स्थित रेडक्रॉस अस्पताल में लड़के को जन्म दिया। जब बुआ और फूफा लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने लगे तो उसने विरोध किया।

आखिरकार सीमापुरी पुलिस ने लड़की के बयान पर रेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्जकर आरोपी फूफा सुरेश वर्मा और उसकी पत्नी शशि को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

यह लड़की अपने माता-पिता के साथ दिल्ली के फतेहपुरी इलाके में रहती थी। डेढ़ साल पहले वह अपने माता-पिता के साथ न्यू सीमापुरी इलाके में रहने वाले अपने फूफा सुरेश के पास आई थी। सुरेश ने उन्हें अपना मकान रहने के लिए दे दिया। लड़की का पिता लोनी इलाके में प्राइवेट काम करता था। सुबह के वक्त वह अपने काम पर चला जाता था। उसके चले जाने के बाद सुरेश लड़की के पास जाता था। एक दिन मौका पाकर उसने लड़की को कोई कोई नशीली चीज खिला दी और रेप किया।

होश आने पर जब लड़की को पता चला तो उसने सुरेश से इस बारे में बात की। सुरेश ने धमकी दी कि अगर उसने अपनी जबान खोली तो वह उसके पिता की हत्या कर देगा। इस वजह से लड़की चुप रही। लड़की की चुप्पी का फायदा उठाकर वह लगातार उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इस काम में लड़की की बुआ शशि भी अपने पति का पूरा साथ देती थी। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई। तब लड़की के माता-पिता को शक हुआ। लड़की ने माता-पिता को अपने फूफा की करतूत के बारे में बताया, लेकिन लोक लाज की वजह से वे भी चुप रहे।

उसके बाद लड़की ने सीमापुरी स्थित रेडक्रॉस अस्पताल में लड़के को जन्म दिया। बच्चे को लड़की की बुआ और फूफा अपने साथ ले गए। उसके बाद लड़की को भी उसकी बुआ और फूफा जबरन साथ ले जाने लगे, लेकिन वह तैयार नहीं थी। विवाद बढ़ने पर लड़की के माता-पिता ने पुलिस की मदद ली। सीमापुरी पुलिस ने लड़की का जीटीबी अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल में अपराध की पुष्टि होने पर पुलिस ने लड़की के फूफा और बुआ को गिरफ्तार कर लिया।
Disclaimer