Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Take a tour | Family Filter: On
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

नंगे चोर को समझा अपना पति

मलेशियाई में चोरी की एक विचित्र घटना प्रकाश में आई है। एक महिला के उस समय होश उड़ गए जब उसे पता चला कि आधी रात को उसके बिस्तर में घुस आया एक नग्न व्यक्ति उसका पति नहीं बल्कि असल में एक चोर है।

मलेशिया के समाचार पत्र 'द स्टार न्यूज पेपर' में प्रकाशित एक खबर के अनुसार यह घटना वहाँ के पूर्वी प्रांत तेरेंगगानू की है, जहाँ रात के समय एक 36 वर्षीय महिला अपने कमरे में गहरी नींद में सो रही थी। इस बीच उसके घर में एक चोर घुस आया। चोर महिला के पति को दूसरे कमरे में गहरी नींद में सोते देख अपने सारे कपड़े उतारकर उसके बिस्तर में घुस गया।

महिला को वास्तविकता का पता तब चला जब उसने चोर को अपना पति समझकर कुछ पूछा तो जवाब में चोर की आवाज सुनकर उसका माथा ठनका। महिला को यह आवाज अपने पति की आवाज से कुछ अलग लगी। इस पर महिला बिस्तर से उठकर दूसरे कमरे में गई और वहाँ उसने अपने पति को गहरी नींद में सोते पाया।

यह देखकर महिला घबराकर जोर-जोर से चीखने लगी जिससे हड़बड़ाकर चोर अपने कपड़े छोड़कर कुछ कीमती सामान के साथ खिड़की से कूदकर फरार हो गया।
Disclaimer