Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Take a tour | Family Filter: On
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

धमाकों से थर्राया जयपुर, 80 की मौत

पिंक सिटी जयपुर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में देर शाम टाइमर से पांच जगहों पर किए गए नौ सीरियल धमाके में 80 लोगों मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं। ये धमाके शहर के जौहरी बाज़ार, माणक चौक, बड़ी चौपड़ , त्रिपोलिया बाजार , चांदपोल ( हनुमान मंदिर ) और सांगानेरी गेट के पास हुए। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

मुख्यमंत्री वसुंधारा राजे ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। गंभर रूप से घायल को एक लाख और मामूली रूप से घायल को 25 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की गई है।

जयपुर के पुलिस आईजी पंकज सिंह के अनुसार शहर के भीड़ भरे इलाकों में कम से कम सात विस्फोट हुए हैं। राजस्थान के डीजीपी ए.एस. गिल ने कहा है कि इन विस्फोटों में 45 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि दूसरे सूत्रों से पता चला है कि 8 0 लोग की मौत हो चुकी है। डीजीपी के अनुसार शहर में कुछ जिंदा बम भी मिले हैं, जिन्हें बम निरोधक दस्ते निष्क्रिय करने में लगे हुए हैं।

आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट वाले बारूद से हुए इन धमाकों में टाइमर और रिमोट का इस्तेमाल किया गया है। खुफिया एजेंसियों को शक है कि इनके पीछे हूजी या लश्कर का हाथ है। आतंकवादियों ने जानबूझकर हेरिटेज सिटी में सैलानियों के बीच लोकप्रिय जगहों को निशाना बनाया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो और एनएसजी की फॉरेंसिक टीमें जयपुर भेज दी गई हैं।

धमाकों के बाद मुंबई और दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जयपुर में मोबाइल नेटवर्क को जाम कर दिया गया है। राज्य सरकार ने यह भी कहा है कि जयपुर में होने वाले आईपीएल के मैच की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

शाम 7:31 बजे पहला धमाका मानक चौक पुलिस स्टेशन के पास हुआ। दूसरा ब्लास्ट जौहरी बाजार में लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर , तीसरा त्रिपोलिया बाजार के पास हनुमान मंदिर के बाहर , चौथा बड़ी चौपाल और पांचवां धमाका छोटी चौपाल के करीब हुआ। इनके अलावा कोतवाली में दो धमाके हुए। मंगलवार को हनुमान मंदिर के पास भक्तों की अच्छी - खासी भीड़ रहती है। बाकी जगहों पर विदेशी सैलानियों का आना खूब रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके इतने जोरदार थे कि इसकी चपेट में आए लोग हवा में उछल गए। भीड़भाड़ वाले इन इलाकों में धमाकों के बाद भगदड़ मच गई।

पुलिस के मुताबिक एक धमाका होंडा सिटी कार में किया गया , जबकि एक में हैंडलूम शॉप ब्लास्ट का ठिकाना बनी। इसके अलावा बाकी जगहों पर साइकल बमों का इस्तेमाल किया गया। जयपुर के पुलिस अफसरों के मुताबिक आतंकवादी हमलों की आशंका के बारे में पहले से कोई अलर्ट नहीं था , आईपीएल मैचों की वजह से शहर में पुलिस का ज्यादा तादाद इससे जुड़े इंतजाम में लगी है। त्रिपोलिया बाज़ार में हनुमान मंदिर है , जहां मंगलवार को काफी भक्त जमा होते हैं। पुलिस ने इन इलाकों को घेर लिया है।

हाल के बरसों में जयपुर में पहली बार इस तरह के विस्फोट हुए हैं। इससे पहले पिछले साल अक्तूबर में राजस्थान के अजमेर में विस्फोट हुए थे। जयपुर में इस वक्त अफरा-तफरी का माहौल है। शहर के कई बाजारों में जाम लग गया है। इन धमाकों के बाद राज्य के बाकी इलाकों में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है।
Disclaimer