Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

जीना यहाँ, मरना यहाँ, इसके सिवा जाना कहाँ .

जीना यहाँ मरना यहाँ, इसके सिवा जाना कहाँ
जीना यहाँ मरना यहाँ, इसके सिवा जाना कहाँ
जी चाहे जब हमको आवाज दो, हम हैं वहीं हम थे जहाँ
अपने यहीं दोनों जहाँ, इसके सिवा जाना कहाँ

ये मेरे गीत जीवन-संगीत कल भी कोई दोहराएगा
ये मेरे गीत जीवन-संगीत कल भी कोई दोहराएगा
जग को हँसाने बहरूपिया, रूप बदल फिर आएगा
स्वर्ग यहीं नर्क यहाँ, इसके सिवा जाना कहाँ...
जी चाहे जब हमको आवाज दो
हम हैं वहीं, हम थे जहाँ
अपने यहीं दोनों जहाँ, इसके सिवा जाना कहाँ।
कल खेल में हम हों न हों, गर्दिश में तारे रहेंगे सदा
भूलोगे तुम, भूलेंगे वो, पर हम तुम्हारे रहेंगे सदा
रहेंगे यहीं अपने निशाँ- इसके सिवा जाना कहाँ
जी चाहे जब हमको आवाज दो, हम हैं वहीं हम थे जहाँ
अपने यहीं दोनों जहाँ, इसके सिवा जाना कहाँ

अस्वीकरण