जब आप छोटे थे तो मम्मी कहती थीं-बेटा खो जाओ तो नाम-पता बता देना। खैर आपने ऐसा किया या नहीं लेकिन एक अफ्रीकन ग्रे तोते ने अच्छे बच्चे की तरह यही किया। टोकियो के पास नागारेयामा शहर में पुलिसवालों ने एक घर की छत से एक लावारिस तोते को पकड़ा। एक रात पुलिसस्टेशन में रख कर उसे जानवरों के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
अस्पताल में पहुंचते ही तोते महाशय ने 'मेरा नाम योसुके नाकामुरा है' की रट लगा दी। इतना ही नहीं उसने गली नंबर समेत मकान का पूरा पता बता दिया। रंगीले तोते ने स्टाफ का मन बहलाने के लिए कई गाने भी गाए। पुलिस वालों ने जब पते की जांच की तो उसे सही पाया। तोते के मालिक का कहना है कि वह दो साल से योसुके को उसका नाम रटा रहे थे।

लोड हो रहा है...