Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

ज्यादा सेक्सी होना पड़ा भारी

जर्मनी में एक बस ड्राइवर ने एक लड़की को इसलिए बस से उतार फेंकने की धमकी दे डाली कि वह कुछ ज्यादा ही सेक्सी है। 20 साल की इस लड़की का नाम है डेबोरा और जर्मन अखबार 'बिल्ट' को उसने अपना किस्सा कुछ इस तरह बयान किया, 'ड्राइवर ने अचानक बस का दरवाजा खोला और मुझ पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने कहा कि जब भी मैं शीशे में देखता हूं तो तुम मेरा ध्यान भटका देती हो। इस वजह से मैं ड्राइविंग पर ध्यान नहीं दे पा रहा हूं। अगर तुम दूसरी सीट पर जाकर नहीं बैठीं तो मैं तुम्हें बस से बाहर फेंक दूंगा।' इतना सुनकर डेबोरा दूसरी सीट पर बैठ गई, लेकिन इसके बावजूद भी ड्राइवर की शिकायत जारी रही। मजे की बात यह है कि बस कंपनी के प्रवक्ता ने ड्राइवर की ही तरफदारी की है। उसने कहा कि ड्राइवर ने बिल्कुल ठीक किया, क्योंकि उसका ध्यान भटकने से सारे मुसाफिरों की जान खतरे में पड़ सकती है।


Pasted by sanjay meena
अस्वीकरण