धोनी को धक्का लगा जीता राजस्थान
जीता राजस्थान शेन की शान निराली
रचा नया इतिहास कथा नूतन लिख डाली
' दिव्यदृष्टि ' चहुंओर विजय के बजे नगाड़े
सुपर शेर को बना दिए बकरी रजवाड़े
डेढ़ महीन तक चला जमकर बल्ला-बॉल
ट्वंटी-20 में हुई कायम कई मिसाल
कायम कई मिसाल , दिखे नित नए नजारे
रुदन किए श्रीशांत, हरभजन थप्पड़ मारे
' दिव्यदृष्टि ' दीवार ढही, हकलाए दादा
सचिन हुए मायूस पिटा पंजाबी प्यादा

प्रकाशन कर्त्ता --- संजय मीणा ( बगड राजपूत ) , परविंदर मीणा ,

लोड हो रहा है...