Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

जयसूर्या रहे आईपीएल के 'सिक्सर किंग'


मुम्बईः विस्फोटक बल्लेबाज सनत जयसूर्या की मुंबई इंडियंस टीम आईपीएल ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भले ही नहीं पहुंच पाई हो लेकिन टूर्नामेंट के ' सिक्सर किंग ' का ताज जयसूर्या के सर पर ही सजा।

14 मैचों में 42.83 के औसत से 514 रन बनाने वाले जयसूर्या ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 31 छक्के मारे। जयसूर्या ने चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी नाबाद 114 रन की पारी में 11 छक्के लगाए थे। यह तादाद कोलकाता नाइट राइडर्स के ब्रेडन मैक्कुलम द्वारा टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में लगाए गए 13 छक्कों के बाद सबसे ज्यादा है।

छक्के मारने के मामले में जयसूर्या के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के जोरदार ओपनर शॉन मार्श का नम्बर आता है। मार्श ने 11 मैचों में 26 छक्के लगाए। वह टूर्नामेंट में 68.44 के शानदार औसत से सर्वाधिक 616 रन बनाने में भी कामयाब रहे। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी टीम के अंतिम लीग मैच में 115 रन की विस्फोटक पारी के दौरान सात छक्के जड़े थे।

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने वाले राजस्थान रॉयल्स के दाएं हाथ के बल्लेबाज यूसुफ पठान ने अब तक खेले गए 16 मैचों में 25 छक्के उड़ाए और वह इस फेहरिस्त में तीसरे नम्बर पर हैं। पठान ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ अपनी 68 रन की पारी में छह गगनचुम्बी छक्के उड़ाए थे। आईपीएल के फाइनल मैच में ' मैन ऑफ द मैच ' रहे पठान ने टूर्नामेंट में 31.07 के औसत से 435 रन बनाए।

छक्के मारने के मामले में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेन्द सहवाग का चौथा नम्बर है। टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली डेयरडेविल्स के आक्रामक ओपनर सहवाग ने टूर्नामेंट के 14 मैचों में 21 छक्के जड़े जिसमें डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ नाबाद 94 रन की पारी में लगाए गए छह जोरदार छक्के शामिल हैं। सहवाग ने टूर्नामेंट में 14 मैचों में 33.83 के औसत से 403 रन बनाए।

प्रतिक्रियाएँ

Re: जयसूर्या रहे आईपीएल के सिक्सर किंग
jaysurya badiya khele is leye wo sixer king rahi
अस्वीकरण