
दुबईः खबर है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को नशीली दवाएं रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें दुबई इंटरनैशनल एअरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। वह मुंबई से पाकिस्तान लौट रहे थे।
गौरतलब है कि मोहम्मद आसिफ आईपीएल में हिस्सा लेने भारत आए थे। वह दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा थे। आईपीएल खत्म होने के बाद वह मुंबई से दुबई गए थे। मोहम्मद आसिफ को करीब दो साल पहले डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था।
सोमवार को आसिफ को पाकिस्तानी टीम के बांग्लादेश दौरे पर ट्राइ सीरीज के लिए चुना गया था। लेकिन अब उनका इस सीरीज में खेलना मुश्किल है। दुबई में ड्रग्स रखना संगीन जुर्म है और इस मामले में काफी कड़ी सजा हो सकती है। अगर उन पर लगा आरोप सही साबित होता है तो उनका करियर तो खतरे में पड़ ही जाएगा , उन्हें बेहद कड़ी सजा भी भुगतनी पड़ सकती है।

लोड हो रहा है...
प्रतिक्रियाएँ