Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

युवराज पर फिदा हैं रिया

आखिरकार आईपीएल खत्म हो गया। शेन वॉटसन को इसका मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया है। जब बॉलिवुड की हीरोइनों से उनका फेवरिट प्लेयर पूछा गया , तो अलग-अलग राय सामने आई। किसी ने महेंद्र सिंह धोनी को पसंद किया , तो किसी ने शेन वॉर्न को फेवरिट बताया। जाहिर है कि शेन वॉर्न और धोनी ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है , लेकिन रिया सेन की राय बाकी सारी हीरोइनों से अलग है।

रिया को पंजाब किंग्स इलेवन के कैप्टन युवराज सिंह पसंद हैं। वह कहती हैं , ' युवराज बेहद हॉट हैं और उनमें एक महान प्लेयर के सारे गुण मौजूद हैं। ' गौरतलब है कि पिछले दिनों रिया की बहन राइमा को युवराज सिंह के साथ दिल्ली के एक नाइट क्लब में देखा गया था।

हालांकि , राइमा ने युवराज के साथ किसी अफेयर की खबरों से इनकार कर दिया था , लेकिन अब रिया ने खुलेआम अपनी चाहत का इजहार किया है। भले ही युवराज का जादू दीपिका पर नहीं चल पाया हो , लेकिन सेन सिस्टर्स पर सिर चढ़ कर बोल रहा है!
अस्वीकरण