Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

• संता-बंता के कुछ और नज़राने

संता ने जो लॉटरी की टिकट खरीदी थी उसमें उसे पुरस्कार मिला था। वह लॉटरी वाले के यहां पुरस्कार की राशि लेने पहुंचा। कर्मचारी ने उसकी टिकट का नंबर मिलाकर पुष्टि की। सचमुच संता को दस लाख रुपए मिलने वाले थे।
संता ने कर्मचारी से कहा, “मुझे अपने जीते हुए 10 लाख रुपए चाहिए।” कर्मचारी ने कहा, “नहीं सर एक बार में हम यह रकम नहीं दे सकते। एक लाख आज ले जाइए, बाकी के नौ लाख आपको कल मिल जाएंगे।”
संता को लॉटरी वालों की जालसाजी के बारे में मालूम था। उसने कहा, “नहीं मुझे सारे के सारे रुपए अभी ही चाहिए।”
कर्मचारी संता को समझाने लगा, पर इससे संता और गुस्सा हो गया। उसने कहा, “देखो मुझे अपने सारे पैसे अभी चाहिए और अगर नहीं देते हो तो मेरी टिकट के 100 रुपए वापस कर दो।”

संा: संतो मैं २ दिन के लिए बाहर जा रहा हूँ, यदि रात मे कोई चोर आए दरवाजा मत खोलना और १०० पर फ़ोन करना पुलिस आ जायेगी
संतो: "अगर चोर पीछे के दरवाजे से आए तो ?
संता: तो ००१ पर फ़ोन करना पुलिस पीछे से आयेगी

पत
ा है लोग क्लोर्मिंट (chloromint) क्यों खाते हैं ?
क्युकी
5 Star, Cadbury, Perk, Dairymilk, Kit-kat
50 पैसे मे नहीं आता

संता अपने कुत्ते के साथ सतरंज खेल रहा था
बंता: यार, तुम्हारा कुत्ता तो जीनीअस है !!
संता: ख़ाक जीनीअस है, 5 मे से 3 गेम तो हार गया

मास्टरजी: संता तुम कल स्कूल क्यों नही आए
संता: गिर गया था और लग गई
मास्टरजी: कहाँ गिरे और कहाँ लगी
संता: बिस्तर पे गिरा था और आंख लग गई

संत
ा पहली बार किसी बड़े शहर में आया था। वह एक होटल में घुसा। होटल का कर्मचारी उसका सामान उठाकर चल पड़ा। संता भी उसके पीछे-पीछे चलने लगा। जैसे ही दरवाजा बंद हुआ, संता ने चारों तरफ देखा।
उसने उस कर्मचारी पर गुस्सा होते हुए कहा, “मैं देहात से आया हूं तो इसका मतलब यह नहीं कि मैं शहर के बारे में नहीं जानता। मुझे पता है तुम मुझे मूर्ख बना रहे हो। मैंने कमरे के लिए बहुत रुपए दिए हैं। यह कमरा बिल्कुल नहीं चलेगा। न रोशनी न हवा के आने-जाने का कोई रास्ता है। यह तो इतना छोटा है कि इसमें चारपाई भी नहीं लगाई जा सकती है।”
कर्मचारी ने कहा, “सर, यह आपका कमरा नहीं है, यह तो लिफ्ट है।”

संता का बेटा पप्पू की अनाज से भरी गाड़ी उलट गई। पास के खेत में काम कर रहे किसान ने उससे कहा,“पप्पू बेटा परेशान मत हो। आ पहले हमारे साथ खाना खा फिर मैं तेरी गाड़ी सीधी कर दूंगा।”
“आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। पर मेरे पापा गुस्सा होंगे।”
“अरे पहले तू आ तो,”किसान ने जोर देकर कहा। “ठीक है, आप कहते हैं तो आता हूं। पर मुझे डर है कि पापा नाराज होंगे।”
खूब जम कर खाना खाने के बाद पप्पू ने किसान का धन्यवाद अदा किया,“अब मैं पहले से काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। पर पापा परेशान हो रहे होंगे।”
किसान ने मुस्कराते हुए कहा,“पर यह तो बताता जा कि तेरे पापा अभी होंगे कहां?”
“गाड़ी के नीचे,”पप्पू ने जवाब दिया।
अस्वीकरण