Webdunia: Portal - Search - Mail - Greetings   More >>
Support | Font Download | Feedback
Search  
Welcome, Guest  [ Register | Sign In ]

वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे धोनी



भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ को पछाड़कर आईसीसी वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज़ के पिछले दो मैचों में 76 और 71 रन की पारी खेलकर अपने निरंतर प्रदर्शन से धोनी के रेटिंग अंक 803 हो गए, जिससे वह स्मिथ से 27 पॉइंट्स आगे हो गए और टॉप पर कब्ज़ा ज़माने में सफल रहे। स्मिथ दूसरे स्थान पर काबिज़ हैं। धोनी 2006 में भी थोड़े समय के लिए पहला स्थान हासिल करने में कामयाब रहे थे।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग 751 रेटिंग पॉइंट्स से तीसरे स्थान पर हैं, जबकि उनके टीम के साथी माइकल हसी और इंग्लैंड के कप्तान केविन पीटरसन रैंकिंग में उनके बाद काबिज़ हैं। 'मास्टर बल्लेबाज़' सचिन तेंडुलकर नौंवे, जबकि खराब फॉर्म में चल रहे युवराज सिंह 18वें स्थान पर हैं। टीम में वापसी करने वाले ज़हीर खान एकमात्र भारतीय हैं, जो 642 रेटिंग पॉइंट हासिल कर 14वें स्थान से टॉप ट्वेंटी वनडे गेंदबाज़ी रैंकिंग में शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया के नाथन ब्रेकन टॉप पर बने हुए हैं। उनके बाद न्यूज़ीलैंड के कप्तान डैनियल वेटोरी, उनके साथी शेन बॉन्ड, इंग्लैंड के युवा स्टुअर्ट ब्रॉड और श्रीलंका के स्पिन जादूगर मुथैया मुरलीधरन शामिल हैं। हालांकि ऑलराउंडर सूची में कोई भी भारतीय खिलाड़ी स्थान नहीं बना पाया है। पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक पहले स्थान पर हैं। इंग्लैंड के एंड्रू फ्लिंटॉफ और न्यूज़ीलैंड के जैकब ओरम क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

हालांकि श्रीलंका के खिलाफ भारत पांच मैचों की वनडे सीरीज़ जीत चुका है लेकिन ट्वेंटी-20 वर्ल्ड चैंपियन को वनडे चैंपियनशिप सूची में बढ़त हासिल करने में कोई मदद नहीं मिली। वह चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया का टॉप पर कब्ज़ा बरकरार है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड की टीम शामिल हैं।


यह खबर आप सभी को कैसी लगी आप अपना मत जरुर दे
प्रकाशन कर्त्ता -- संजय मीणा ( बगड राजपुत , तहसील - रामगढ ( अलवर )
अस्वीकरण